{"_id":"5eb647688ebc3e90807fd9e8","slug":"katra-resident-sanjay-bhagat-became-an-example-for-youth-two-new-career-flight-with-digital-marketing","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए मिसाल बने संजय भगत, डिजिटल मार्केटिंग से कैरियर को दी नई उड़ान","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
युवाओं के लिए मिसाल बने संजय भगत, डिजिटल मार्केटिंग से कैरियर को दी नई उड़ान
Sat, 09 May 2020 11:53 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 09 May 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
sanjay bhagat
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां चाह वहीं राह...ये कहावत जम्मू संभाग में कटड़ा निवासी एक युवक पर सटीक बैठती है। अपने हुनर और लगन से वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। डिजिटल मार्केटिंग में अपना कैरियर बना रहे हैं। वह देश-विदेश की कई जानी-मानी कंपनियों के लिए काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
2014 में डिजिटल मार्केटिंग में कैरियर शुरू करने वाले संजय भगत अपने टैलेंट से बूते अच्छा मुकाम हासिल किया है। छह साल के इस सफर में उन्होंने तमाम बड़ी कंपनियों के साथ भी काम किया और युवाओं के लिए एक मिसाल बन गए हैं। डिजिटल इंडिया के दौर में उनका ये हुनर आने वाले दिनों में युवाओं के लिए नजीर बन सकता है।
विज्ञापन
युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने बताया कि अगर आप लगन और मेहनत से कोई भी काम करें तो आप अपना मुकाम हर हाल में हासिल कर लेंगे। अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि शुरूआती दिनों में जब डिजिटल मार्केटिंग को कैरियर के रूप में चुना तो काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लेकिन दृढ़ निश्चय के चलते मैंने अपनी मंजिल को हासिल किया है। भविष्य में ई-कॉमर्स वेंचर की भी तैयारी कर रहा हूं।
विज्ञापन