{"_id":"619336076e14ea28213b2bb6","slug":"kashmiri-musician-kaiser-nizami-nominated-for-grammy-award-nomination-for-geet-najninaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: कश्मीरी संगीतकार निजामी ग्रैमी अवार्ड के लिए नामांकित, गीत नाजनिनय के लिए हुआ नामांकन","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
श्रीनगर: कश्मीरी संगीतकार निजामी ग्रैमी अवार्ड के लिए नामांकित, गीत नाजनिनय के लिए हुआ नामांकन
Tue, 16 Nov 2021 10:15 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:15 AM IST
सार
कैसर निजामी ने कहा कि नाजनिनय एक पर्शियन और कश्मीरी फ्यूजन संगीत है। जिसे अभी नामांकन की कतार में रखा गया है। औपचारिक घोषणा 23 को होगी, लेकिन नामांकन की कतार में आना भी हमारे लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
कश्मीरी संगीतकार कैसर निजामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कश्मीरी संगीतकार कैसर निजामी को उनके गीत नाजनिनय (ओ खूबसूरत) के लिए 64वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। जानकारी के अनुसार यह पहली बार है जब किसी कश्मीरी संगीतकार को ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है। निजामी ने कोविड-19 के प्रकोप और उसके बाद के लॉकडाउन से कुछ समय पहले अमेरिका में नामांकित गीत गाया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, दहशतगर्दों को पनाह देने वाला मकान मालिक भी मारा गया, वाहनों का आवागमन रोका
विज्ञापन
निजामी ने अपने प्रशंसकों से उनके संगीत को साझा करने का अनुरोध करते हुए कहा, इससे पहले कभी भी घाटी के किसी गायक को ग्रैमी अवार्ड के लिए अपने किसी गाने को चुनने का सौभाग्य नहीं मिला था। 64वें ग्रैमी पुरस्कारों के नामांकन की औपचारिक घोषणा 23 नवंबर को की जाएगी, जबकि पुरस्कार समारोह 31 जनवरी 2022 को ही होगा।
विज्ञापन