फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir won seven gold and two bronze medals in martial arts

मार्शल आर्ट में जम्मू-कश्मीर का दबदबा बरकरार, सात स्वर्ण और दो कांस्य पदक और जीते

Mon, 03 Feb 2020 04:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 03 Feb 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir won seven gold and two bronze medals in martial arts
मार्शल आर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

65वीं नेशनल स्कूल गेम्स स्काय मार्शल आर्ट में मेजबान जेएंडके का दबदबा बरकरार है। जम्मू यूनिवर्सिटी के जिम्नेजियम हाल में जारी प्रतियोगिता में मेजबान टीम 75 अंक के साथ पहले स्थान पर है। अभी तक जेएंडके ने कुल 19 पदक जीते हैं। इसमें 13 स्वर्ण, दो सिल्वर और चार कांस्य पदक शामिल हैं। रविवार को हुई प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा।

विज्ञापन


रविवार को प्रतियोगिता में दस मुकाबले खेले गए। इसमें ब्वॉयज और गर्ल्स अंडर 14 और 17 के विभिन्न किलोभार में स्पर्धाएं हुईं। अंडर 17 ब्वॉयज 33 किलोभार में असम के लाचित मुराह ने स्वर्ण, पंजाब के इशांत कुमार ने सिल्वर पदक जीता। वहीं महाराष्ट्र और जेएंडके को कांस्य मिला। 41 किलोभार में जेएंडके के मोहम्मद आईसा ने स्वर्ण, दिल्ली के मनान सिंह सिल्वर जीता, जबकि ओडिशा और मध्यप्रदेश को कांस्य मिला।
विज्ञापन


अंडर 17 ब्वॉयज 44 किलोभार में विद्या भारती के नीरज गिरी को स्वर्ण, महाराष्ट्र के ध्रुव मिश्रा को सिल्वर, जबकि दिल्ली और मध्यप्रदेश को कांस्य पदक मिला। 52 किलोभार में जेएंडके के वाजिद मंजूर को स्वर्ण, दिल्ली के धर्मेंद्र कुमार को सिल्वर, जबकि ओडिशा और महाराष्ट्र को कांस्य मिला। 56 किलोभार में जेएंडके के मुफीद शफी को स्वर्ण, दिल्ली के युग चौधरी को सिल्वर, जबकि राजस्थान और ओडिशा को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्ल्स में जेएंडके को चार स्वर्ण
गर्ल्स अंडर 14, 23 किलोभार में जेएंडके अदिना गोहर को स्वर्ण, दिल्ली की महक को सिल्वर, जबकि गुजरात और पंजाब को कांस्य मिला। 35 किलोभार में महाराष्ट्र की एंजिल को स्वर्ण, पंजाब की कंगना सागर को सिल्वर, जबकि जेएंडके और दिल्ली को कांस्य मिला।


43 किलोभार में जेएंडके की आलिया जहीर को स्वर्ण, महाराष्ट्र की सिया चंद्रया को सिल्वर, दिल्ली और पंजाब को कांस्य पदक मिला। अंडर 17,  44 किलोभार में जेएंडके की हामिया अल्ताफ को स्वर्ण, मध्यप्रदेश की खुशबू तिवारी को सिल्वर, महाराष्ट्र और ओडिशा को कांस्य मिला। 48 किलोभार में जेएंडके की दूरदराना को स्वर्ण, विद्या भारती की चतिलया सोलंकी को सिल्वर, जबकि महाराष्ट्र और दिल्ली को कांस्य पदक मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed