फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir satirist Anila Charak received the Harishankar Parsai Memorial Award

जम्मू-कश्मीरः डॉ अनिला चाड़क को मिला हरिशंकर परसाई स्मृति सम्मान, भूटान में लहराया हिंदी का परचम

Sat, 11 Jan 2020 02:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 11 Jan 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir satirist Anila Charak received the Harishankar Parsai Memorial Award
अनिला सिंह चाड़क को मिला हरिशंकर परसाई स्मृति सम्मान - फोटो : अमर उजाला

अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच उत्तर प्रदेश ने भूटान में दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें जम्मू की रहने वाली डॉ अनिला सिंह चाड़क को डॉ हरिशंकर परसाई स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


वह एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं और उन्होंने परमाणु ऊर्जा आयोग मुंबई के अंतर्गत परमाणु ऊर्जा शिक्षा समाज में प्रमुख के रूप में कार्य किया है।

अनिला सिंह चाड़क एक प्रसिद्ध कवयित्री और व्यंगकार हैं। अखिल भारतीय स्तर पर व्यंग को उभारने में उनका काफी योगदान है।

डॉ चाड़क की पहचान एक व्यंगकार के रूप में की जाती है। 2008 में कला संस्कृति और भाषा अकादमी जम्मू कश्मीर द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के लिए  सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन


इससे पहले डॉ चाड़क अनिला को होमी भाभा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। एक कवयित्री, व्यंगकार के साथ ही उन्होंने रेडियो के लिए नाटक भी लिखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed