{"_id":"61a7a88c39e71b1f7860eef8","slug":"jammu-kashmir-s-aman-zari-got-place-in-under19-india-wants-to-play-with-virat-and-rohit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: विराट और रोहित के साथ खेलना चाहता है अमान, अंडर-19 इंडिया में मिली जगह","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
जम्मू-कश्मीर: विराट और रोहित के साथ खेलना चाहता है अमान, अंडर-19 इंडिया में मिली जगह
Wed, 01 Dec 2021 10:23 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:23 PM IST
सार
अमान ने कहा कि सीमावर्ती जिले से उन्हें भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। उनका सपना है कि वह विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ भी खेलें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नियंत्रण रेखा से सटे जम्मू संभाग में राजोरी जिले के अमान जरी भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए चुने गए हैं। अगले माह दुबई में चार देशों की प्रतियोगिता के लिए अमान प्लेइंग इलेवन में भी होंगे।
विज्ञापन
राजोरी शहर के निवासी अकील जरी और यासमीन जरी का बेटा अमान 11वीं का छात्र है। अमान ने बताया कि उसने इरफान पठान क्रिकेट अकादमी पंजाब में प्रशिक्षण लिया है। स्क्रीनिंग टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन पर उन्हें राष्ट्रीय अंडर-19 टीम के लिए चुना गया है। अमान ने कहा कि यह सपना सच होने जैसा है। दूरदराज सीमावर्ती जिले से होकर भी देश का प्रतिनिधित्व करना सुखद है। अमान ने बताया कि वो एक ऑलराउंडर क्रिकेटर हैं और देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
अमान ने बताया कि उनका सेलेक्शन पहले मैच के लिए प्लेइंग 11 में भी हो गया है। इस मुकाम पर पहुंचने वाले अमान जरी ने बताया कि पिता प्राइवेट एजेंसी में करते हैं, उन्होंने मुझे खेल में बेहतर करने की प्रेरणा और समर्थन दिया। यह पिता की मेहनत रंग लाने जैसा है। अमान ने कहा कि मंजिल हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत और बुरी आदतों से दूरी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन