फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir 65-year-old elderly in bed for fifteen years National Award in housing scheme

जम्मू-कश्मीरः पंद्रह साल से बिस्तर पर पड़े 65 वर्षीय बुजुर्ग को आवास योजना में राष्ट्रीय सम्मान

Mon, 04 Jan 2021 05:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 04 Jan 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir 65-year-old elderly in bed for fifteen years National Award in housing scheme
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री आवास योजना में सर्वश्रेष्ठ आवास निर्माण सम्मान के लिए जम्मू-कश्मीर के तीन लाभार्थियों को भी चुना गया है। यह लाभार्थी भद्रवाह, सांबा और रामगढ़ से हैं। सम्मान के लिए देश भर से चुने गए 88 लाभार्थियों में शामिल भद्रवाह के 65 वर्षीय अब्दुल लतीफ गनेई रीढ़ की हड्डी में समस्या के चलते पिछले पंद्रह वर्ष से बिस्तर पर हैं। गरीबी से त्रस्त गनेई ने प्रधानमंत्री आवास योजना की गाइडलाइन का ईमानदारी से पालन करवाया और सर्वश्रेष्ठ आवास निर्माण का सम्मान पाया।

विज्ञापन


शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से गनेई समेत अन्य लाभार्थियों को सम्मानित किया। गनेई ने बताया कि केंद्रीय योजना उनके लिए वरदान साबित हुई। लंबी बीमारी की वजह से उन्हें अपनी संपत्ति बेचनी पड़ी। पत्नी, दो बेटों के साथ एक ही कमरे में रहने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन


ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना का सहारा मिला। हाल ही में इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएट हुए गनेई के बेटे नदीम लतीफ ने बताया कि परिवार ने बुरा दौर देखा है। रिश्तेदारों के घर पर भी रहना पड़ा। अब अपना घर बनने से बड़ी राहत मिली है। राहत और सम्मान के लिए पूरा परिवार प्रधानमंत्री का शुक्रगुजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भद्रवाह नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी यूसुफ उल उमर ने कहा कि गनेई के परिवार ने घर का निर्माण बताई गई गाइडलाइन के अनुसार किया है, इसीलिए उन्हें सम्मान मिला है। भद्रवाह कस्बे में 330 घरों के लिए मंजूरी मिली है। 200 का निर्माण चल रहा है। 47 का काम पूरा हो चुका है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 1.66 लाख रुपये का अनुदान मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed