{"_id":"5e48dad98ebc3e6dbc41d143","slug":"hardeep-kaur-of-jammu-to-get-gold-medal-ignou-convocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू दीक्षांत समारोहः जम्मू की हरदीप कौर को मिलेगा स्वर्ण पदक","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
इग्नू दीक्षांत समारोहः जम्मू की हरदीप कौर को मिलेगा स्वर्ण पदक
Sun, 16 Feb 2020 11:32 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
इग्नू दीक्षांत समारोह
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) का मुख्य दीक्षांत समारोह 17 को नई दिल्ली में होगा। स्थानीय केंद्र जम्मू के 10334 उम्मीदवारों को 33वें दीक्षांत समारोह के लिए योग्य घोषित किया गया है।
विज्ञापन
इसमें 4774 मास्टर डिग्री, 5158 स्नातक डिग्री, 378 डिप्लोमा/ पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम और 24 सर्टिफिकेट प्रोग्राम के शिक्षार्थी शामिल हैं। जम्मू में होने वाले दीक्षांत समारोह में आने के लिए 157 उम्मीदवारों ने अपनी सहमति दी है।
विज्ञापन
जम्मू की पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की छात्रा हरदीप कौर बाली को देश भर में अव्वल रहने पर गोल्ड मेडल दिया जाएगा। वहीं, जम्मू में भी बाद में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें जम्मू विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. मनोज कुमार धर मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम केसी रेजीडेंसी में होगा। फिलहाल तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन