फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   GRP SPO Recruitment, Thousands of youth have applied for 34 posts

जीआरपी एसपीओ भर्तीः 34 पदों के लिए हजारों युवाओं ने किया है आवेदन, युवतियां भी पीछे नहीं

Fri, 13 Dec 2019 04:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 13 Dec 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
GRP SPO Recruitment, Thousands of youth have applied for 34 posts
जीआरपी एसपीओ भर्ती - फोटो : अमर उजाला, फाइल
गवर्मेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) में स्पेशल पुलिस ऑफिसर एसपीओ पद की भर्ती के लिए 23 दिसंबर से दौड़ शुरू होगी। जम्मू जिले में एसपीओ के 34 पदों के लिए चार हजार से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। युवाओं के जोश को देखते हुए पिछले दिनों आवेदन की तिथि बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन


आवेदन करने वाले युवाओं की शारीरिक जांच रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी कार्यालय में चल रही है। गुरुवार को भी पांच सौ से ज्यादा युवाओं की लंबाई और चेस्ट की जांच की गई। यह प्रक्रिया 22 दिसंबर तक चलेगी, इसके बाद दौड़ की प्रक्रिया होगी, जिसके आधार पर युवाओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


एसपीओ पद के लिए युवाओंमें काफी जोश दिख रहा है। शारीरिक जांच के लिए प्रतिदिन युवाओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। वहीं अब तक दो हजार से अधिक युवाओं की शारीरिक जांच हो चुकी है। इसमें सफल हुए उम्मीदवारों को दौड़ के लिए टोकन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 दिसंबर के बाद से हर दिन युवाओं की दौड़ आयोजित की जाएगी। गुरुवार को जीआरपी कार्यालय के बाहर युवाओं की लंबी- लंबी कतारें देखने को मिलीं। ठंड के बावजूद युवाओं का जोश देखते ही बनता था। जीआरपी एसडीपीओ अनीता पवार ने कहा कि 23 दिसंबर से दौड़ शुरू होगी। अभी बड़ी संख्या में युवाओं की शारीरिक जांच की जानी है। एसपीओ में युवतियों ने भी आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed