{"_id":"5df368438ebc3e88071031be","slug":"grp-spo-recruitment-thousands-of-youth-have-applied-for-34-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी एसपीओ भर्तीः 34 पदों के लिए हजारों युवाओं ने किया है आवेदन, युवतियां भी पीछे नहीं","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
जीआरपी एसपीओ भर्तीः 34 पदों के लिए हजारों युवाओं ने किया है आवेदन, युवतियां भी पीछे नहीं
Fri, 13 Dec 2019 04:00 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 13 Dec 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
जीआरपी एसपीओ भर्ती
- फोटो : अमर उजाला, फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवर्मेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) में स्पेशल पुलिस ऑफिसर एसपीओ पद की भर्ती के लिए 23 दिसंबर से दौड़ शुरू होगी। जम्मू जिले में एसपीओ के 34 पदों के लिए चार हजार से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। युवाओं के जोश को देखते हुए पिछले दिनों आवेदन की तिथि बढ़ाई गई थी।
आवेदन करने वाले युवाओं की शारीरिक जांच रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी कार्यालय में चल रही है। गुरुवार को भी पांच सौ से ज्यादा युवाओं की लंबाई और चेस्ट की जांच की गई। यह प्रक्रिया 22 दिसंबर तक चलेगी, इसके बाद दौड़ की प्रक्रिया होगी, जिसके आधार पर युवाओं का चयन किया जाएगा।
एसपीओ पद के लिए युवाओंमें काफी जोश दिख रहा है। शारीरिक जांच के लिए प्रतिदिन युवाओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। वहीं अब तक दो हजार से अधिक युवाओं की शारीरिक जांच हो चुकी है। इसमें सफल हुए उम्मीदवारों को दौड़ के लिए टोकन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
23 दिसंबर के बाद से हर दिन युवाओं की दौड़ आयोजित की जाएगी। गुरुवार को जीआरपी कार्यालय के बाहर युवाओं की लंबी- लंबी कतारें देखने को मिलीं। ठंड के बावजूद युवाओं का जोश देखते ही बनता था। जीआरपी एसडीपीओ अनीता पवार ने कहा कि 23 दिसंबर से दौड़ शुरू होगी। अभी बड़ी संख्या में युवाओं की शारीरिक जांच की जानी है। एसपीओ में युवतियों ने भी आवेदन किया है।