{"_id":"5e26c7c48ebc3e7d663b1556","slug":"fifty-thousand-voters-ready-to-vote-for-first-time-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पहली बार वोट देने के लिए पचास हजार मतदाता तैयार","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
जम्मू-कश्मीरः पहली बार वोट देने के लिए पचास हजार मतदाता तैयार
Tue, 21 Jan 2020 03:13 PM IST
प्रशांत कुमार
संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 21 Jan 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में भले ही अभी विधानसभा चुनाव या अन्य किसी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन मतदाता सूची से जुड़ने वाले नए युवा मतदाता (18 साल) ईवीएम का बटन दबाने के लिए तैयार है। जम्मू कश्मीर चुनाव विभाग के पास दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख का जिम्मा है। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान यहां पर कुल मतदाताओं की संख्या 78,50,671 थी। इनमें 18 से 19 साल की आयु के मतदाताओं की संख्या 1,82,182 थी।
विज्ञापन
नए मतदाताओं के मामले में पिछले करीब एक साल में पचास हजार मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। 25 जनवरी 2020 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इनमें से कई युवा मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान कार्ड वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश स्तर पर मुख्य समारोह जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में होगा। यहां पर उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में उपराज्यपाल युवा मतदाताओं को फोटो पहचान कार्ड वितरित करेंगे।
विज्ञापन
जिला स्तर पर भी चुनाव विभाग की तरफ से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और मतदान करने का संकल्प भी मतदाताओं को दिलवाया जाएगा। उल्लेखनीय हैं कि जम्मू कश्मीर प्रदेश में वर्तमान समय में पुरुष मतदाताओं की संख्या 4037992 हैं और महिला मतदाताओं की संख्या 3739951 हैं।