फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Councilor Imtiaz working as a Corona warrior in village adjacent to Line of Control

नियंत्रण रेखा से सटे गांव में कोरोना योद्धा के तौर पर काम कर रहे हैं पार्षद इम्तियाज

Sat, 09 May 2020 11:59 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 09 May 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Councilor Imtiaz working as a Corona warrior in village adjacent to Line of Control
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के पुंछ मे वार्ड-चार के पार्षद इम्तियाज सलारिया कोरोना से जंग में योद्धा के तौर पर कार्य कर रहे हैं ताकि लोगों की परेशानियों को काम किया जा सके। एक तरफ जहां सलारिया द्वारा वार्ड में कोरोना को रोकने के लिए सैनिटाइजेशन, सफाई अभियान चलाने के साथ ही बीमार लोगों के लिए दवाइयों की होम डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है, वहीं वह कोरोना को रोकने के लिए लॉकडाउन में घरों में बंद नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों शाहपुर, मंधार, दिगवार और जलास जैसे गांव में लोगों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगा कर सामाजिक दूरी के अंतर्गत उनकी शारीरिक जांच कराने के बाद दवाइयां प्रदान कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसी अभियान के तहत शुक्रवार को इम्तियाज सलारिया की तरफ से नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव सलोत्री में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की जांच करा उन्हें दवाइयां प्रदान की गई। इसको लेकर ग्रामीणों ने शिविर आयोजन के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना के कारण लॉकडाउन में जहां गांव से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है और अस्पतालों में भी छोटे-मोटे रोगोें की जांच नहीं की जा रही है। ऐसे में शिविर से हमें काफी लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed