फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Brig Rajinder Singh T-20 Cricket Tournament BSCC Boniyar Won by 76 runs

जम्मू-कश्मीर: ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बनी बीएससीसी बोनियार

Tue, 09 Nov 2021 12:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 09 Nov 2021 12:37 PM IST
सार

बोनियार में ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें 30 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में बीएससीसी बोनियार ने 76 रन से जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Brig Rajinder Singh T-20 Cricket Tournament BSCC Boniyar Won by 76 runs
टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर के बोनियार में शहीदों के सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में और युवाओं के प्रयासों को दिशा देने के लिए पीर पंजाल ब्रिगेड के तत्वावधान में टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में स्थानीय और संभाग के कई जिलों के युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गई।

विज्ञापन


ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 26 अक्टूबर को हुआ था। जिसमें बोनियार तहसील के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 480 खिलाड़ियों, पांच अधिकारियों और 30 कोचों के साथ कुल 30 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में कुल 23 मैच खेले गए। फाइनल मैच बीएससीसी बोनियार और नंबला स्टार्स के बीच खेला गया, जिसे बीएससीसी बोनियार ने 76 रन से जीत लिया। टूर्नामेंट में टीमों के प्रदर्शन को देखने और प्रेरित करने के लिए स्थानीय दर्शकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सरकार पर महबूबा का प्रहार: चुप्पी को शांति न समझें, चरम पर भ्रष्टाचार, पीएम केयर्स फंड सबसे बड़ा घोटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed