फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bharat Bhushan resident of Doda in Jammu division will receive Innovation Farmer Award

जम्मूः भारत भूषण को मिलेगा नवाचार किसान अवार्ड, बोले- प्रधानमंत्री से बात होते ही सब आसान हुआ

Tue, 03 Mar 2020 10:27 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 03 Mar 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Bharat Bhushan resident of Doda in Jammu division will receive Innovation Farmer Award
भारत भूषण - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग के डोडा जिले के खेलानी हमलेट गांव के रहने वाले किसान भारत भूषण (42) को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रतिष्ठित नवाचार किसान (इनोवेटिव फार्मर) अवार्ड के लिए चुना गया है। उन्हें खुशबूदार पौधे लैवेंडर की व्यावसायिक खेती के लिए आज यानी कि मंगलवार को नई दिल्ली में पूसा कृषि मेले के अंतिम दिन सम्मानित किया जाएगा। यह पहला मौका है, जब डोडा जिले के किसान को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

विज्ञापन


भल्ला तहसील के खेलानी हमलेट गांव निवासी भारत भूषण गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) सूची में शामिल किसान थे। उनके पास दो कनाल (0.4 एकड़) जमीन थी। वह इसी जमीन पर सब्जियां उगा कर परिवार पालते थे। सब्जियों से उन्हें लगभग 15 हजार रुपये की कमाई होती थी। आज वह 500 कनाल जमीन पर लैवेंडर  की खेती कर प्रति फसल तीन लाख रुपये अर्जित कर रहे हैं। इसका श्रेय वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली प्रेरणा को देते हैं।
विज्ञापन

 
भारत भूषण ने बताया कि 2010 में मैंने पारंपरिक मक्के की खेती से सुगंधित पौधे लैवेंडर की व्यावसायिक खेती के बारे में बात की तो साथियों ने मजाक उड़ाया। परिजनों ने भी इस बारे में रुचि नहीं दिखाई। बावजूद इसके मैंने जोखिम लेकर पौधे उगाए। जब उससे आय हुई तो मेरी हिम्मत बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि रोपाई के लिए लैवेंडर के पौधे प्राप्त कठिन था। वह महंगे भी थे परंतु चार साल पहले जब लाइव वीडियो कांफ्रेंस में एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने का मौका मिला उसके बाद चीजें आसान हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed