फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bad effects of using Chinese door in kite flying, soldiers gave message to society by saving parrot

अपने शौक के लिए भूलकर भी न करें ऐसी गलती, जवानों ने तोते को बचाकर समाज को दिया संदेश

Thu, 05 Sep 2019 05:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 05 Sep 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
bad effects of using Chinese door in kite flying,  soldiers gave message to society by saving parrot
तोते की सीआईएसएफ के जवानों व दुकानदारों ने बचाई जान - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिला अस्पताल के गेट के बाहर आम के पेड़ पर सुबह के समय सीआईएसएफ के जवानों और दुकानदारों ने एक तोते को चाइनीज डोर में फंसा हुआ देखा। तोता डोर में फंसने की वजह से बुरी तरह से घायल हो गया था। तोते की हालत को देख कर लग रहा था कि रात से तोता डोर में फंसा हुआ है।

विज्ञापन


सीआईएसएफ के जवानों व दुकानदारों ने मिलकर कड़ी मशक्कत कर तोते को नीचे उतारा और उपचार करने के बाद उसको उड़ा दिया। पतंगबाजी का दौर खत्म होने के बाद भी चाइनीज डोर के इस्तेमाल का दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में चाइनीज डोर को पेड़ों व खंभों पर लटकते हुए देखा जा सकता है ।
विज्ञापन


आए दिन लोग भी इनके कारण परेशानियों का सामना कर रहे है। शहर में पक्षी तो इसकी चपेट में आने पर घायल भी हो रहे है। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जावेद एक तोते को आम के पेड़ पर चाइनीज डोर में फंसा हुआ देखा। तोता बुरी तरह से घायल था और तड़प रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तोते को नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए

इसी दौरान सीआईएसएफ के जवान व अन्य दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद जवानों व दुकानदारों ने तोते को नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए। बहुत ही सावधानी के साथ तोते को बचाने के लिए बचाव कार्य किया गया। पूरा ख्याल रखा गया कि कहीं डोर से निकल कर तोता नीचे गिर कर घायल न हो जाए।

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तोते को नीचे उतारा। नीचे उतरने पर पता चला कि तोता बुरी तरह से घायल था। तोते के घाव पर दवाई लगाई गई। दवाई लगाने के कुछ समय के बाद तोते को होश आ गया और जवानों ने उसको उड़ा दिया। तोते को उड़ते देख मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और प्रशासन से मांग की कि शहर में पेड़ों व खंभों पर फंसी चाइनीज डोर को निकालने के लिए कोई अभियान चलाया जाए ताकि कोई दूसरा पक्षी न फंसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed