फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   annual drama festival staged Trojan drama at Abhinav Theater jammu

वार्षिक नाट्य उत्सव: 'महारानी का अपहरण जब बन जाता है युद्ध का कारण'

Tue, 23 Mar 2021 06:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 23 Mar 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
annual drama festival staged Trojan drama at Abhinav Theater jammu
अभिनव थियेटर में ट्रोजन नाटक का मंचन - फोटो : अमर उजाला

वार्षिक नाट्य उत्सव में अभिनव थियेटर में ट्रोजन नाटक का मंचन किया गया। नाटक में युद्ध में मारे जाने वाले सैनिकों की पत्नियों की कहानी को बयां करता है। इसमें दिखाया कि कैसे उनके साथ क्रूरता व अत्याचार होते हैं। 

विज्ञापन


ग्रीक पौराणिक कथा पर आधारित नाटक की कहानी रानी हेलेन के अपहरण से होती है, जो अंत में युद्ध का कारण बतनी है। ग्रीक ने विश्व के साथ युद्ध न करने की संधि की होती है, लेकिन जब रानी का अपहरण हो जाता है तो वह ट्रॉय पर हमलेे की योजना बनाता है। ट्रॉय शहर में किसी भी शहर या देश की सेना का घुसना नामुमकिन होता है। 
विज्ञापन


ग्रीक के सैनिक इसके लिए विस्तृत योजना बनाते है। योजना के तहत वह लकड़ी का घोड़े में अपने सैनिकों को छिपा देता है और ट्रॉय शहर के बाहर खड़े हो जाते हैं। ट्रॉय के सैनिक ग्रीक के सैनिक को देखकर अर्ल्ट हो जाते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के अनरूप ग्रीक के सैनिक घोड़े को वहीं छोड़ कर खुद वापस चले जाते हैं। सैनिक के वापस जाने पर ट्रॉय के सैनिक लड़की के घोड़ों को शहर के अंदर ले जाते हैं। घोड़े में छिपे सैनिक ट्रॉय के सैनिकों पर हमला कर देते हैं। 


हमला इतना जोरदार होता है कि ट्रॉय सेना के कई महान योद्धा मारे जाते हैं। युद्ध जीतने की खुशी में ग्रीक के सैनिक ट्रॉय के मारे गए सैनिकों की पत्नियों को अपने साथ ले जाते हैं। नाटक में दिखाया कि कैसे महिलाओं पर अत्याचार होते हैं और वह गुलाम बनकर रह जाती हैं। नाटक में गौतम कुमार, दीप माला, राधिका शर्मा सहित अन्यों ने अभिनय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed