{"_id":"5dbbdd098ebc3e93ab3ba23c","slug":"ashok-sharma-of-jammu-prerna-shree-honoured-in-lucknow-writes-issues-related-to-public-interest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के अशोक शर्मा को लखनऊ में मिला प्रेरणाश्री सम्मान, जनहित से जुड़े मुद्दों को दी नई पहचान","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
जम्मू के अशोक शर्मा को लखनऊ में मिला प्रेरणाश्री सम्मान, जनहित से जुड़े मुद्दों को दी नई पहचान
Fri, 01 Nov 2019 12:51 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
अशोक शर्मा वशिष्ठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू निवासी अशोक शर्मा वशिष्ठ को कंसर्ट थिएटर लखनऊ में प्रेरणाश्री सम्मान से नवाजा गया। शर्मा विद्यार्थी जीवन से लेखन में रुचि रखते हैं। उन्होंने अभी तक नब्बे से अधिक कविताएं लिखी हैं। इसके साथ ही वह सामजिक मुद्दों को अपनी लेखनी में पिरोकर समाज को बदलने का प्रयास करते रहते हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि हमारे लेखन का मुख्य उद्देश्य जनहित है। उनका कहना है कि कलम की धार से लोगों को अगर इंसाफ व मदद मिल सके तो इससे अच्छा कोई और काम नहीं हो सकता है। सम्मानित किए जाने पर उन्होंने कहा कि वह इससे काफी उत्साहित हैं। साथ ही इस सम्मान के जरिए वह अपनी लेखन शैली को और धार देंगे। साथ ही पूर्व की तरह लोकहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।
विज्ञापन
अशोक शर्मा को उनकी लेखनशैली व सामाजिक सरोकार से जुड़े होने के चलते उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रेरणाश्री सम्मान से नवाजा गया है। हालांकि स्वास्थ्य समस्याओं के चलते वह इस सम्मान को ग्रहण करने नहीं जा सके। हाल ही में उन्होंने सामाजिक प्रेरणा से जुड़ा एक लेख लिखा जोकि काफी चर्चित हुआ। इसके साथ ही कंसर्ट थिएटर ने अपनी पत्रिका में उक्त लेख को जगह भी दी।
विज्ञापन