{"_id":"57ef5e594f1c1b816757652d","slug":"administration-of-jammu-monitoring-the-relief-drive-of-loc-villagers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एलओसी के विस्थापित ग्रामीणों को सुविधा के लिए प्रशासन ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी के विस्थापित ग्रामीणों को सुविधा के लिए प्रशासन ने कसी कमर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
इंडो पाक बॉर्डर पर हाईअलर्ट के चलते लोगों ने छोड़ा गांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर हालातों की गंभीरता को देखते हुए सीमांत गांवों से विस्थापित कराए लोगों को पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जम्मू-कश्मीर के प्रशासन ने कमर कस ली है । हालातों की निगरानी और सुरक्षा के मद्देनजर जिला उपायुक्त सिमरनदीप सिंह ने सभी तहसीलों के अधिकारियों के साथ रातभर संपर्क कर उन्हें अपनी-अपनी तहसीलों में ही रुकने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने सभी अधिकारियों को सुरक्षा से संबंधित पल- पल की जानकारी डीसी आफिस में बनाए गए रिपोर्टिंग रूम में देने की कड़ी हिदायतें दी हैं।
यही नहीं, किसी भी प्रकार की जरूरी सूचना को आपस में कम से कम समय में व्हाट्स ऐप के माध्यम से शेयर किया जा रहा है। डीसी आफिस में मौजूद स्टाफ सहित सभी सरकारी अमले को कैंपों के इंतजाम पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है।

अधिकारी ले रहे हैं पल पल की रिपोर्ट
राहत शिविर
- फोटो : Amar Ujala
डीसी आफिस में रिपोर्टिंग रूम पर सहायक आयुक्त (जरनल) सचिन जम्वाल लगातार फोन पर बने हुए हैं। कैंप में क्या हालत है, कहीं कोई मुश्किल है तो उसे कैसे हल किया जा सकता है, कितने लोग हैं, खाने की व्यवस्था कैसे करनी है, इसके अलावा अन्य कई बातों पर नजर टिकाई हुई है।
इस सारे कार्य से पहले जिला उपायुक्त कार्यालय से एक रात पहले सभी तहसीलों के अधिकारियों को अपने-अपने स्टेशनों पर रुकने के निर्देश दे दिए गए थे और पल-पल की रिपोर्ट देने को कहा गया था। डीसी आफिस से देर रात तक हालात की समीक्षा की जा रही थी।