फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   73 national football championship santosh trophy started in katra jammu kashmir

मेजबान जेएंडके का जीत से आगाज, संतोष ट्रॉफी के पहले दिन उत्तराखंड को 3-1 से हराया

Mon, 11 Feb 2019 10:13 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 11 Feb 2019 10:13 PM IST
सार

  • दिल्ली की टीम ने भी चंडीगढ़ को 1-0 से दी मात
  • 73वीं नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप संतोष ट्रॉफी का आगाज

विज्ञापन
73 national football championship santosh trophy started in katra jammu kashmir
संतोष ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

73वीं नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप संतोष ट्रॉफी में मेजबान जम्मू-कश्मीर ने जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की है। सोमवार को श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कांपलेक्स कटड़ा में संतोष ट्रॉफी का आगाज हुआ। 6 दिवसीय प्रतियोगिता में नार्थ जोन की 8 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन दो मुकाबले हुए। पहले मैच में दिल्ली ने चंडीगढ़ और दूसरे मैच में मेजबान जम्मू-कश्मीर ने उत्तराखंड को हराया। राज्यपाल सलाहकार के विजय कुमार ने इस दौरान मुख्य अतिथि मौजूद रहे। दिल्ली ने शानदार खेल दिखते हए मैच 1-0 से अपने नाम किया। दिन के दूसरे मैच मेजबान जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के बीच खेला गया।
विज्ञापन


वहीं मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच 3-1 से अपने नाम किया। कप्तान गौतम मेहरा ने मैच का पहला गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इस दौरान उत्तराखंड ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक गोल किया। मेजबान टीम के शक्ति ने अपनी टीम के लिए दूसरे गोल करके मैच पर पकड़ मजबूत कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड की ओर से मैच में वापसी करने के कई प्रयास किए गए पर वह दूसरा गोल नहीं कर सका। इस बीच मेजबान टीम के आकिफ जावेद ने टीम के लिए आखिरी और विजय गोल कर मैच को अपने नाम किया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने जीत के साथ प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रतियोगिता का आयोजन फुटबाल फेडरेशन ने श्राइन बोर्ड के सहयोग से किया है।

खेलों में भाग लें युवा
73वीं नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप संतोष ट्रॉफी के उद्धाटन समारोह में रंगारंग कार्यक्रम हुआ। इस दौरान श्राइन बोर्ड सीईओ सिमरनदीप सिंह ने कहा कि धर्म नगरी में जनवरी व फरवरी में पर्यटकों की कमी होने के साथ ही अधिकारियों के पास भी समय रहता है। ऐसे समय में इस खेल प्रतियोगिता का आयोजित की जा सकती है। उन्होंने राज्य के युवाओं को खेलों में भाग लेने को कहा।

अरुण मल्होत्रा को किया सम्मानित
भारत की टीम से खेल चुके अरुण मल्होत्रा को राज्यपाल के सलाहकार कुमार विजय ने सम्मानित किया। मल्होत्रा ने कहा कि देश में फुटबाल के प्रति क्रेज बढ़ रहा है। सरकारी स्तर पर ढांचे का विकास हो रहा है। भरतीय फुटबाल टीम के रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। देश के युवा क्रिकेट के साथ अन्य खेलों में भी रुचि दिखाने लगे हैं। कटड़ा में इस तरह के स्टेडियम का होना के बाद अब फुटबाल अकादमी को स्थापित करने का प्रयास होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed