{"_id":"12d7cc98a7c09fcc697dd05d66dcdf4e","slug":"young-girl-killed-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर युवती की मौत
ब्यूूराे/अमर उजाला, सांबा
Updated Fri, 21 Nov 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के सपवाल क्षेत्र की रेललाइन पर वीरवार सुबह एक युवती का शव मिला।ट्रेन से कटकर युवती की मौत हुई थी।
विज्ञापन
जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह सपवाल क्षेत्र की रेल पटरी पर एक युवती का शव दो भागों में कटा मिला।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार युवती मिराभी पुत्री छज्जू राम चक मंगा, सांबा की रहने वाली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन