{"_id":"cff5cf7735846468c00a72b580275b76","slug":"workers-protest-against-gov-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादला करने पर JU इंप्लाइज का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादला करने पर JU इंप्लाइज का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 17 Feb 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी के बौद्ध अध्ययन विभाग के सामने सोमवार को यूनिवर्सिटी नान गजटेड इंप्लाइज यूनियन की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बेवजह परेशान करने के लिए कर्मचारियों का एक विभाग से दूसरे में तबादला किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस प्रकार की भेदभाव की नीति व अन्याय पूर्ण रवैए से कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। इउत्पीड़न की यह कार्रवाई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर विश्वविद्यालय प्रशासन के उत्पीड़नात्मक रवैये का विरोध करने का आह्वान किया। प्रदर्शन में यूनियन प्रधान विजय कुमार शर्मा, जनरल सेक्रेटरी बनारसी लाल, उपप्रधान सूरज प्रकाश, कुलदीप शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन