फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Women beaten by drunken youths

नशे में धुत युवकों ने महिलाओं को पीटा

Tue, 30 Dec 2014 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 30 Dec 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
Women beaten by drunken youths

पठानकोट से जम्मू आई एक बस में सत्संग से लौट रहीं महिलाओं के साथ शराब पीकर कुछ युवकों ने बदतमीजी की। यही नहीं, महिलाओं की सुरक्षा के लिए आगे आए एक युवक को भी शराब के नशे में धुत युवकों ने बुरी तरह से पीट दिया। उन्होंने उसके सिर पर बोतल से हमला कर दिया।

विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। देर रात तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।

पुलिस के अनुसार प्रेम नगर के रहने वाली कुछ महिलाएं पठानकोट से सत्संग सुनकर लौट रही थीं। सोमवार को देर रात को वह जम्मू पहुंची। विवेकानंद चौक पर पहुंचने पर कुछ युवकों ने उन्हें शराब पीकर छेड़ना शुरू कर दिया। महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


महिलाओं की हिफाजत के लिए आगे सोनू को भी युवकों ने पीट दिया। उस पर बोतल से किए गए हमले में वह लहूलुहान हो गया। देर रात महिलाएं अपने घरवालों और मोहल्ले वालों को लेकर नबावाद पुलिस स्टेशन पहुंचीं। यहां उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक लोग इस मामले को लेकर थाने में जमा थे। नबावाद के एसएचओ करण चलोत्रा से इसके बारे में बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई संतुष्ट जबाव नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed