{"_id":"c09aadbbc317bdd273b7b5bc2ddfb07c","slug":"without-dress-students-not-allow-in-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना ड्रेस और हेलमेट के कालेज में प्रवेश नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना ड्रेस और हेलमेट के कालेज में प्रवेश नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Wed, 10 Dec 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा और बाहरी लोगों के प्रवेश को रोकने के लिए शहर के डिग्री कालेज प्रशासन ने बिना ड्रेस और हेलमेट पहने विद्यार्थियों का प्रवेश निषेध कर दिया है। छात्र संघ और कालेज प्रशासन के साथ हुई बैठक में लिए गए निर्णय के बाद मंगलवार को ऐसे छात्रों को कालेज में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन
खुद कालेज के प्रिंसिपल ने कालेज गेट पर विद्यार्थियों को रोका और वर्दी में आने के लिए कहा। बिना हेलमेट के कालेज में बाइक लेकर आने वाले विद्यार्थियों को भी गेट से बाहर कर दिया गया। दोनों तरह की कार्रवाई के चलते गेट पर विद्यार्थियों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
कालेज प्रिंसिपल ने कहा कि कालेज में छात्र संघ के चुनाव के बाद संघ कमेटी के साथ बैठक कर प्रशासन ने विद्यार्थियों को वर्दी पहन कर आने के लिए कहा गया था। इसके दो महीने बाद भी इसका पालन नहीं किया जा रहा था। ड्रेस नहीं पहनकर आने के कारण कालेज गेटकीपरों को आउट साइडर और विद्यार्थियों को पहचानने में कठिनाई हो रही थी।
विज्ञापन
इसके अलावा पिछले दिनों कालेज में आउट साइडरों और विद्यार्थियों के साथ झगड़ा किया था। इसके बाद कालेज प्रशासन कार्रवाई करने के लिए मजबूर हुआ है। प्रिंसिपल ने कहा कि यह कार्रवाई का पहला दिन था। अगर भविष्य में विद्यार्थी बिना ड्रेस के आते हैं तो इससे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अनिवार्य रूप से ड्रेस पहनकर आने को लेकर छात्र संघ और कालेज प्रशासन के बीच पहली बार बैठक की गई थी। इसमें छात्रों को भी ड्रेस पहनकर आने के लिए कहा गया था। इसके बाद गेटकीपरों को भी वर्दी दी गई। यह सब इसलिए किया गया ताकि विद्यार्थियों और बाहरी लोगों की पहचान हो सके।