{"_id":"152bcf16a99efbd772fb3e7e51fd7bd8","slug":"voting-festival-express-has-gone-in-rural-area-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान महोत्सव एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान महोत्सव एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Mon, 08 Dec 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदान महोत्सव एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। जिला प्रशासन द्वारा तैयार विशेष वाहन को शहर के शहीदी चौक से रवाना किया गया। वाहन पर विशेष पोस्टर, स्लोगन और मतदान की संगीतमय अपील से यह एक्सप्रेस हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई।
विज्ञापन
जिला चुनाव अधिकारी डाक्टर शाहिद इकबाल चौधरी सहित सिस्टमेटिक वोटर्स एजूकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन के नोडल अफसर डाक्टर भारत भूषण आदि अधिकारियों ने लोगों को मतदान की जानकारी मुहैया करवाई।
विज्ञापन
जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि मतदान महोत्सव एक्सप्रेस कठुआ जिले के 180 मतदान केंद्रों का सफर तय करेगी। मतदाताओं को जागरूक करने के अलावा वोटरों को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कठुआ जिले में 765 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन फैमिलियराइजेशन कैंप लगाए जाएंगे। एक्सप्रेस वाहन के साथ विभिन्न स्थानों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। यह जम्हूरियत को मजबूत करने का एकमात्र तरीका है। समाज का हर वर्ग लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक समान है और उसके कर्तव्य भी एक जैसे हैं।