{"_id":"58421a96f4e9be4c4dfb97fbc851146f","slug":"villagers-fear-to-see-leopard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Fri, 02 Jan 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
गांव गोविंदसर में तेंदुए के दिखने से गांव में दहशत का माहौल बन गया। ट्यूबवेल पर दिन की ड्यूटी करने के लिए आए कर्मचारियों के अनुसार उन्होंने जैसे ही तेंदुए को देखा, भागकर कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर वाइल्ड लाइफ की टीम के साथ पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
पीएचई कर्मचरी देवेंद्र सिंह और अनिल सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे वे ट्यूबलवेल पर ड्यूटी देने के लिए आए थे। उन्होंने वहां किसी जानवर के गुर्राने की आवाज सुनी, जिसके बाद पलटकर देखा तो सामने तेंदुआ खड़ा था।
विज्ञापन
डर के मारे वे भागकर कमरे में घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया। उनका एक और साथी सामने तेंदुए को देखने के बाद बदहवासी में कमरे के अंदर जाने के बजाय उल्टे गांव की ओर भागा। उसने इस बारे में ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को संदेश भेजा गया।
विज्ञापन
हटली चौकी प्रभारी खलील अहमद ने वाइल्ड लाइफ विभाग को इसकी सूचना दी और खुद भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक पुलिसकर्मियों और वाइल्ड लाइफ की टीम ने तेंदुए की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने गामीणों को सावधान रहने की हिदायत दी है और दोबारा तेंदुआ देखे जाने पर सूचित करने को कहा है। गांव खरोट में भी तेंदुए को देखे जाने की बातें होती रहीं हैं।