{"_id":"4f629ece13fabf29ff63e8d8692077fb","slug":"three-injured-in-fire-caused-by-cylinder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर से लगी आग में तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर से लगी आग में तीन झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 05 Dec 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
जसोर, मीरां साहिब के एक घर में एलपीजी सिलेंडर से गैस लीक होने से एक किशोर सहित तीन लोग झुलस गए। पीड़ितों को पहले नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसमें अनिता शर्मा (30), रोशन लाल (35) और अजय (14) के नाम शामिल हैं। तीन को जीएमसी की इमरजेंसी में रखा गया है।
पीड़ितों का हाल जानने के लिए पंच, सरपंच और गांव के नेतागण भी पहुंचे। उन्होंने रोशन लाल सहित सभी का हालचाल जाना।
रोशन लाल और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अनिता शर्मा के घर में सिलेंडर लीक हो रहा था। उसे ठीक करने के लिए रोशन लाल गए थे।
उस समय अजय, अनिता शर्मा के घर दूध लेने के लिए आया हुआ था। रोशन लाल ने सिलेंडर ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन किचन में सिलेंडर की गैस फैल चुकी थी।
जैसे लाइटर जलाया तो किचन में फैली गैस से आग लग गई। इस हादसे में अनिता, रोशन लाल और अजय आग की चपेट में आ गए।
चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। किसी तरह से पीड़ितों की आग की लपटों से बाहर निकाला और नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन