फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The temperature increased in Jammu

जम्मू में तापमान बढा़

Mon, 11 May 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू Updated Mon, 11 May 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
The temperature increased in Jammu

रियासत में गर्मी से रविवार भी कोई राहत नहीं मिल पाई। जम्मू में गर्मी का पसीने छुड़ाने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


पिछले कई दिन से पारा 35-40 डिग्री के बीच बना हुआ है। श्रीनगर सहित घाटी के अन्य स्थलों पर भी तपिश बढ़ी है। कश्मीर में पहुंचने वाले पर्यटकों को भी गर्मी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हलकी बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकांश मौसम साफ रहेगा।

जम्मू में रविवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी अपने रंग दिखाना शुरू किए। दोपहर को सीधी धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। हलके बादलों के छाने पर एक समय ऐसा लग रहा था कि इंद्र देव थोड़ी राहत देंगे, मगर देर शाम तक तपिश से कोई निजात नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन


जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी के साथ सामान्य से पांच डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी गर्मी पूरे रंग में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में भी पारे में उछाल जारी है। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा।


कारगिल में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे सर्द चल रहा है। विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की भविष्यवाणी में अगर चौबीस घंटों में बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed