{"_id":"c90c4bf0d3c0581d913526dc08276726","slug":"test-siren-beat-city-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आज बजेंगे टेस्ट सायरन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में आज बजेंगे टेस्ट सायरन
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Wed, 01 Apr 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
आपात स्थिति पर लोगों को सतर्क रहने और सूचित करने के लिए शहर में आज टेस्ट सायरन बजाए जाएंगे।
विज्ञापन
यह सायरन टेस्ट के तौर पर हर माह पहली और 15 तारीख को बजाए जाएंगे। कंट्रोलर सिविल डिफेंस जम्मू के अनुसार शहर में अलग-अलग स्थानों पर पंद्रह सायरन लगाए गए हैं।
इनका उद्देश्य बाढ़, बाढ़ के बाद आपात स्थिति, सड़क हादसे, भूकंप और आग पर सायरन बजाकर प्रभावितों तक तत्काल मदद पहुंचाने और आपात स्थिति के बारे में सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
मौसम और दूसरे हालातों को मद्देनजर रखते ऐसा प्रयास किया है। इसमें लोगों को आपात स्थिति में खुद और दूसरों का सहयोग करने में मदद मिलेगी।