{"_id":"e4b76ed3281f54bf2cdf6ff7277effbd","slug":"t-20-cup-start-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्वंटी-20 क्रिकेट कप आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्वंटी-20 क्रिकेट कप आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 25 Feb 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू पुलिस की ओर से बुधवार से परेड ग्राउंड में जम्मू सिटी ट्वंटी-20 क्रिकेट कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें जम्मू और कश्मीर संभाग से 12 प्रीमियर टीमों के खिलाड़ी शिरकत कर प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा क्रिकेटरों को प्लेटफार्म देने के साथ राज्य पुलिस के साथ शांति का संदेश देना है।
राज्य पुलिस की ओर से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत करवाई जा रही इस प्रतियोगिता में पहले दिन जम्मू जिमखाना बनाम ओरियंटल क्रिकेट क्लब और खालसा क्लब बनाम गुरु नानक क्रिकेट क्लब के बीच भिड़ंत होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रतियोगिता में आरसीसी, केसी स्पोर्ट्स क्लब, जम्मू इलेवन स्टार, जम्मू पुलिस इलेवन, तनिष्ता क्लब, जम्मू तवी क्रिकेट इलेवन, त्रिकुटा क्लब और जेकेपी इलेवन की टीमें शिरकत कर रही हैं। आयोजक सचिव राजेश गिल के अनुसार प्रतियोगिता में प्रतिभाशाली युवाओं को आगे लाया जाएगा।
विज्ञापन