{"_id":"f0c526b9f133fae4561c75ab6245f2d4","slug":"six-passenger-injured-in-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में छह जख्मी
ब्यूूराे/अमर उजाला, सांबा/बाड़ी ब्राह्मणा
Updated Mon, 13 Oct 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रविवार को हुए दो हादसों में छह लोग जख्मी हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पहला हादसा नड के पास गांव सदियाली में सांबा-मानसर मार्ग पर हुआ। यहां मेटाडोर और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार मानसर से आ रही मिनी बस नंबर जेके 21-1750 की सामने से आ रही बाइक नंबर जेके 2010 से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इसमें वीरेंद्र सिंह निवासी रियासी और दुर्गा प्रसाद निवासी आसाम घायल हो गए। दोनों सीआरपीएफ की 38वीं वाहिनी के जवान बाड़ी ब्राह्मणा में तैनात बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
उधर, बाड़ी ब्राह्मणा में हाईवे पर पटली मोड़ के पास सुबह बस की ट्रक से टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार सवारियों से भरी बस जम्मू से कठुआ जा रही थी।
बस की गति काफी तेज बताई जा रही है। पटली मोड पर आगे निकलने के लिए चालक ने ट्रक को ओवरटेक करना चाहा। इससे बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे बस में बैठी तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।