{"_id":"9a6ae94e00c84f3e232d04fcb2787747","slug":"seven-injured-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में सात जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में सात जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 28 Sep 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड थाना अंतर्गत इलाके में एक कार (जेके 02 एई 8139) के चालक ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। इस हादसे में आरएस पुरा निवासी कविता (24) गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
चालक कार को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। रिहाड़ी, अंबफला चौक पर एक मोटरसाइकिल ने राहगीर मूलरूप से बिहार, मौजूदा डिग्यिाना निवासी भगवान दास (65) को टक्कर मार दी। अपर पलौड़ा इलाके में मोटरसाइकिल स्लिप होने से रूप नगर निवासी अमनदीप सिंह (22) घायल हो गए।
विज्ञापन
इंदिरा नगर में बाइक स्लिप होने से सतवारी निवासी स्वर्णा देवी (50) और विक्की (20) घायल हो गया। मुट्ठी में लोड कैरियर आटो और स्कूटी की टक्कर में उस पर सवार रिहाड़ी निवासी रवि और अंबफला निवासी विकास घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जीएमसी में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन