{"_id":"14c25ab840b4c3975fd1d5ce05547997","slug":"sbjiaen-prices-are-skyrocketing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जियाें के दाम आसमान छू रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जियाें के दाम आसमान छू रहे
अमर उजाला/ब्यूरो, जम्मू
Updated Thu, 07 May 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम बारिश के बाद अब सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बाजार में इस समय टमाटर 80 रुपये, मटर 80 रुपये और भिंडी 80 रुपये किलो बिक रही है। घराें में रोजमर्रा के प्रयोग में लाए जाने वाले टमाटर व दूसरी सब्जियां इस बार बेमौसम बारिश के चलते बाहरी राज्यों से आने पर बाजार में महंगे दामाें पर बिक रही हैं।
उपजिले के किसान चौ. जोगिंद्र सिंह, मोहन लाल, सुरेश शर्मा का कहना है कि देशी सब्जियों की पैदावार कम होने पर बाजार में महंगे दामों पर बिक रही है।
उन्हाेंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो आरएस पुरा उपजिले में किसानों द्वारा लगाए तरबूज, खरबूजे आदि की फसलें भी बर्बाद होने पर जहां किसानों को मार सहनी पडे़गी।
वहीं बाजार में अधिक मांग होने पर इनकी कीमताें में भी बढ़ोतरी होने पर इसका स्वाद भी लोगों को फीका लगेगा।
बाजार में सब्जियां खरीदने के लिए आई गृहिणी विजय लक्ष्मी, वंदना शर्मा का कहना है कि परिवार के लिए एक समय की सब्जी खरीदने के लिए अब सौ रुपये भी कम है।
बाजार में बिक रही सब्जियां महंगी होने पर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगाें को दिक्कतों का सामना करना पड़
रहा है।