फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road and rail traffic effected in the fog

कोहरे से ठिठका सड़क और रेल यातायात

Mon, 22 Dec 2014 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Mon, 22 Dec 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
road and rail traffic effected in the fog

सर्दी के साथ दोहरी चुनौती खड़ी कर रहे कोहरे ने जनजीवन पर खासा असर डालना शुरू कर दिया है। कठुआ शहर सहित आसपास के इलाकों में जहां ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं कोहरे की वजह से रेल और सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में मौसम कुछ साफ जरूर रहा, लेकिन ठिठुरन ने काफी परेशान किया।

विज्ञापन


घने कोहरे के चलते रेलगाड़ियां कई घंटों तक लेट पहुंच रही हैं। रविवार को भी यही हाल रहा। पूजा एक्सप्रेस, सियालदह और झेलम एक्सप्रेस कई घंटे लेट पहुंची। इसी तरह से जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर आवाजाही भी कोहरे से प्रभावित चल रही है।
विज्ञापन


खासकर लंबी दूरी के रूट पर दौड़ने वाले मालवाहक वाहन रियासत में देरी से पहुंच रहे हैं। सुबह और देर शाम सबसे अधिक परेशानी हो रही है। यही वह समय होता है जब कोहरा सबसे अधिक होता है। अधिकांश वाहन फॉग लाइट के सहारे रेंगने को मजबूर हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कॉस्ट जम्मू की कठुआ एग्रोमेंट यूनिट के अनुसार कोहरे की वजह से मौसम लगातार सर्द रहने के आसार हैं। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान का स्तर एक डिग्री घटकर 6 डिग्री सेल्सियस हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश नहीं होने तक कोहरे की समस्या बनी रह सकती है। दिन और रात का तापमान और गिरने की संभावना रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed