{"_id":"4817d9aa1a1708f34c17d8fb97ca123d","slug":"road-accident-one-dead-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 13 Jan 2015 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतवारी-कुंजवानी मार्ग पर सोमवार सुबह ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक रामदास बाविलायाना का रहने वाला था। सूचना मिलने पर गंग्याल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भिजवाया।
जानाकरी के अनुसार रामदास बाइक (जेके02 बीए 0620) से कुंजवानी से गंग्याल की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह सतवारी-कुंजवानी मार्ग पर स्थित जेके बैंक के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ने ट्रक की गति और तेज कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन