फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rifugion protest against gov

पीओजेके रिफ्यूजियों का प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन

Wed, 18 Mar 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 18 Mar 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
Rifugion protest against gov
केंद्र सरकार की तरफ से मंजूर किए गए वित्तीय पैकेज का पूरा लाभ न मिलने से नाराज पीओजेके रिफ्यूजियों ने मंगलवार कोे जम्मू एंड कश्मीर पीओजेके रिफ्यूजी फ्रंट के बैनर तले प्रेस क्लब के बाहर जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी की।
विज्ञापन


रिफ्यूजियों का कहना था कि राज्य सरकार व संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण पैकेज का पूरा लाभ नहीं मिल पाया है। जम्मू एंड कश्मीर पीओजेके रिफ्यूजी फ्रंट के प्रधान रछपाल सिंह के नेतृत्व में रिफ्यूजियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कृष्णा चिब, शाम सिंह, बारी राम व अन्य कई रिफ्यूजियों ने बताया कि करीब 14 वर्ष पहले केंद्र सरकार की तरफ से हजारों पीओजेके रिफ्यूजियों को राहत देने के लिए वित्तीय पैकेज का ऐलान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक चंद रिफ्यूजियों को ही राहत राशि मिल सकी है, जबकि ज्यादातर रिफ्यूूजी पैकेज की राशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य सरकार की लापरवाही के कारण ही बार बार रिफ्यूजियों को सड़कों पर उतर कर अपना हक मांगना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed