फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest for water

पानी के लिए ग्रामीणाें का प्रदर्शन

Sat, 27 Sep 2014 02:12 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा Updated Sat, 27 Sep 2014 02:12 AM IST
विज्ञापन
protest for water
पेयजल संकट से गुस्साए ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। कलशपुर के ग्रामीण अनदेखी को देख सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


शहर के मध्य स्थित मुखर्जी चौक पर एकत्रित ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया और वाहनों की आवाजाही को ठप कर दिया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से ग्रामीणों ने जाम खोला।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पानी की समस्या को जल्द दूर नहीं किया गया तो वह संघर्ष कड़ा करने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहीं पंच विमला देवी ने कहा कि गांव के डेढ़ सौ घरों में पानी की बूंद तक सप्लाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से पानी की सप्लाई ठप चल रही है। ग्रामीणों ने पीएचई और विद्युत विकास विभाग को परेशानी से अवगत करवाया गया है, लेकिन सरकारी विभागों को ग्रामीणों की फिक्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमला देवी  सहित कृष्णा कुमारी, ममता देवी, वीरेंद्र कुमार, भानू सिंह, रोशन बीबी ने कहा कि तीन दफा
वह दोनों विभागों से फरियाद कर चुके हैं। पीएचई ने पंद्रह दिनों तक मोबाइल टैंकर से पानी की आपूर्ति करवाई, लेकिन अब वो भी नहीं की जा रही है। ऐसे में ग्रामीणों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed