फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   prgwal people needed facilities

'परगवाल क्षेत्र को पिछड़ा क्षेत्र घोषित किया जाए'

Sun, 05 Apr 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ज्यौडि़यां
ब्यूरो/अमर उजाला,ज्यौडि़यां Updated Sun, 05 Apr 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
prgwal people needed facilities

छंब विधानसभा क्षेत्र की छह पंचायतों के लोगों ने मांग की है कि परगवाल क्षेत्र को पिछड़ा क्षेत्र घोषित किया जाए। यह इलाका चिनाब दरिया और भारत-पाकिस्तान सीमा के बीच का है। ऐसे में क्षेत्र को सुविधाएं देने की जरूरत है।

विज्ञापन


परगवाल क्षेत्र के जोरवर सिंह, विशाल सिंह, राज कुमार, जुगराज सिंह आदि ने बताया कि क्षेत्र के लोग लंबे से परगवाल क्षेत्र को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग कर चुके हैं। वर्ष 1986 में यहां के लोग मांग के समर्थन में आंदोलन कर चुके हैं।
विज्ञापन


तब सरकार ने एक प्राइमरी हेल्थ सेंटर, नियाबत, हायर सेकेंडरी स्कूल और कुछेक पक्की सड़कें देकर मामले को ठंडा कर दिया था। लेकिन इतना सब लोगों के लिए पर्याप्त नहीं है। तब से क्षेत्र की आबादी भी बढ़ी है। ऐसे में जरूरतें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के अधिकतर लोग गरीब हैं, जिन्हें बुनियादी सुविधाओं की जरूरत है। यहां के लोग परेशानियों के बीच किसी तरह बसर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिनाब दरिया के नजदीक बसा ये क्षेत्र कब उफान का शिकार हो जाए, इसका पता नहीं। उन्होंने कहा कि इलाके को पिछड़ा क्षेत्र घोषित किया जाए और लोगों तक बुनियादी सुविधाएं दी जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed