{"_id":"f471d4283750e500a465ac5a1c3d79f4","slug":"power-personnel-gave-warning-of-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Thu, 18 Dec 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राविंशियल इलेक्ट्रिक इंपलाइज़ यूनियन (पी.ई.ई.यू) ने सरकार से कहा है कि वह बिजली कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान दें और उनकी चिर लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें अन्यथा उन्हें अपनी मांगें मनवाने के लिए आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
सांबा में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रांतीय बिजली कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष पी.सी. शर्मा ने बिजली विभाग के प्रधान सचिव को उनके वादे याद दिलाते हुए कहा कि वह 3 दिसंबर को हुई बैठक में उठाए गए मुद्दों पर जरूरी कदम उठाएं और बिजली कर्मियाें को राहत दें।
विज्ञापन
पी.ई.ई.यू. के जिला कमेटी के सिमर सिंह, पवन कुमार, अशोक सिंह संबयाल, राकेश भट्टी व वरिन्द्र सिंह के अलावा कठुआ जिला प्रधान देवेन्द्र शर्मा, जम्मू जिला प्रधान बिशन सिंह, हीरानगर उपजिला प्रधान हरदर्शन सिंह, विजयपुर उपजिला इकाई के प्रधान सतदेव सलाथिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
इससे पहले बिजली कर्मचारी संघ की जिला इकाई द्वारा आयोजित बैठक में सांबा के अलावा हीरानगर, विजयपुर, बड़ी-ब्राह्मणा, रामगढ़ आदि क्षेत्रों से आए बिजली कर्मियों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को उठाया।
संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष पी.सी. शर्मा ने भी मौजूदा समय की मांग के अनुरूप 1981 के भर्ती सेवा नियम 381 में संशोधन करने और सात साल का कार्यकाल पूरा करने वाले बिजली विभाग के दैनिक वेतन भोगियों को भी लाभांश देने की मांग की।
आई.टी.आई. प्रशिक्षित बिजली कर्मियों को एस.आर.ओ. 149 के तहत टेक्निकल ग्रेड दिए जाने की मांग करते हुए शर्मा ने कहा कि इनके साथ हो रहे भेदभाव को दूर किया जाए।
शर्मा ने जिला स्तर पर डी.पी.सी. (विभागीय पदोन्नितयां) देने की मांग करते हुए कहा कि संबंधित सर्कल के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर के अंतर्गत यह डीपीसी की जाए। सांबा जिले में काम कर रहे बिजली कर्मियों की वरीयता सूची भी अलग से बनाने की मांग की गई।