फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people protest for water

डेढ़ महीने नहीं मिल रहा पानी, भ्ाड़के ग्रामीण

Wed, 22 Apr 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Wed, 22 Apr 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
people protest for water

पेयजल संकट से जूझ रहे मेरथ गांव के लोगों ने मंगलवार को जिला सचिवालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि डेढ़ महीने से क्षेत्र के सैकड़ों परिवार पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को बार-बार अवगत करवाए जाने पर भी समस्या का हल नहीं मिला है।

विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ डोगरा ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने से लोग लगातार विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। फोन पर भी कई बार अधिकारियों को समस्या बताई गई, लेकिन किसी ने भी गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


कंडी इलाके में पहले ही पानी की मारामारी है। उस पर से इतने समय से पानी नहीं मिलना मुसीबत बन गया है। लोगों की दिनचर्या बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।

लोगों ने कहा कि पीएचई के सिविल और मैकेनिकल विंग के बीच तालमेल की कमी साफ दिख रही है, जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी जारी की है। प्रदर्शनकारियों में जोगिंदर सिंह, अश्विनी कुमार, संदूर सिंह, विमलो देवी, निर्वला देवी, शांति देवी, कांता देवी, प्रीतो देवी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed