{"_id":"df28151fae28379ab2a15fc1e20f1348","slug":"people-protest-for-water-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए भड़के बुद्धि के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए भड़के बुद्धि के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Wed, 01 Apr 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
चार दिनों से पेयजल संकट से परेशान बुद्धि के ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। सरपंच के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने विभागीय कर्मचारियोें पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि बुधवार दोपहर दो बजे पानी की सप्लाई बहाल नहीं की गई तो नेशनल हाईवे पर जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह ने कहा कि पीएचई विभाग द्वारा आए दिन पेयजल सप्लाई कर दी जाती है। पिछले चार दिन से बुद्धि और आसपास के गांव में सप्लाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
सरपंच शिव कुमार ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से बार-बार आग्रह के बाद भी समस्या का हल नहीं किया गया। नंबरदार हकीकत सिंह ने बताया कि विभाग के कर्मचारी मोटर चालू कर रात भर के लिए गायब हो जाते हैं। इससे मोटर जल जाते हैं। इस मामले में भी यही हुआ है। उन्होंने लापरवाह कर्मचारियों पर सख्ती करने की मांग की है।
विज्ञापन