{"_id":"7cd77879fa31b0713ce7970e486264ad","slug":"people-celebrate-christmas-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Tue, 23 Dec 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस के उपलक्ष्य में ईसाई बिरादरी के तत्वावधान में सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में बिरादरी सहित अन्य समुदायों के लोगों ने भी हिस्सा लिया। शोभायात्रा में कई तरह के दृश्य प्रस्तुत किए गए थे।
विज्ञापन
पूरे रास्ते में ढोल-नगाड़ों और पटाखों की आवाज सुनाई देती रही। शोभायात्रा में कई बच्चे सांता क्लाज और परियों की वेशभूषा में थे। इस दौरान प्रभु यीशु पर हुए अत्याचारों को भी प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
यात्रा सैकेर्ड हर्ट चर्च से शुरू हुई। यहां से जराई मोड़ चौक से होते हुए मुखर्जी चौक पहुंची। इसके बाद कालेज मार्ग से होते हुए शहीदी चौक और अंबेडकर पुल से होते हुए बेरशेवा चर्च में पहुंची। शोभायात्रा यहीं पार समाप्त हुई। यहां लोगों ने होली बाइबल के ज्ञान से मानवता को बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान सावन चीदा नेकहा कि हर वर्ष क्रिसमस पर शोभायात्रा निकाली जाती है। इसमें हर धर्म के लोग हिस्सा लेते हैं। इससे भाईचारे की भावना बढ़ती है। नरेश शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन जहां हर ज्ञान को बांटने का काम होता है। वहीं शांति औरआपसी भाईचारे को बढ़ाते हुए मानवता के आधार को भी पूरा करते हैं।
इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई भी दी। बेरशेवा चर्च में मिाठाई और फलों का वितरण किया गया। इस मौके पर बड़ी भीड़ उमड़ी, जिसमें महिलाएं भी शामिल रहीं।