फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pay for performance of the cleaning personnel

वेतन के लिए सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

Tue, 19 May 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 19 May 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Pay for performance of the cleaning personnel
सफाई कर्मियों ने वेतन के लिए सोमवार को प्रदर्शन किया। खौड़ म्यूनिसिपल कमेटी के अधीन काम करने वाले स्थायी और अस्थायी सफाई कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन


जिससे नाराज कर्मचारियों ने म्यूनिसिपल कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर वेतन की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सफाईकर्मी यूनियन के प्रधान अमित ने बताया कि हमें पिछले दो महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जिससे उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। कई बार ईओ से मिलकर समस्याएं बताई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मौके पर सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलता, वह सफाई नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हमें न तो सफाई संबंधी कोई सामान दिया जाता है और न ही वर्दी। वेतन तो बेहद मुश्किलों से मिलता है।

इसके अलावा जब कर्मचारी वेतन की मांग करते हैं तो उन्हें नौकरी से निकाल देने की धमकी दी जाती है। वहीं ड्राइवर करतार चंद, जगदीश चंद शर्मा, टीटू बाबू आदि ने बताया कि जब तक हमेें वेतन नहीं दिया जाता, तब तक हम लोग बाजार सहित खौड़ कसबे की सफाई नहीं करेंगे।


अस्थायी कर्मियों ने बताया कि वह पिछले करीब 10 वर्षों से काम कर रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें स्थायी नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में खौड़ म्यूनिसिपल कमेटी के अधिकारी ने कहा कि पैसे की कमी के चलते सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed