फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Patwari arrested with bribery

जमीन के लिए पटवारी मांग रहा था रिश्वत तभी...

Sun, 05 Oct 2014 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा Updated Sun, 05 Oct 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
Patwari arrested with bribery

जिले की दडु़ई पटवार के पटवारी विपिन को विजिलेंस की टीम ने बीस हजार रुपये रिश्वत के साथ पकड़ा है। विजिलेंस टीम ने मामला दर्ज कर लिया है और पटवारी को अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कृष्ण चंद निवासी बखां चक ने गांव मनानू में ढाई मरले जगह खरीदी है। उस जमीन का इंतकाल करवाने के लिए कृष्ण चंद पिछले कई दिनों से पटवारी के चक्कर लगा रहे थे। लेकिन पटवारी इंतकाल करने के लिए आनाकानी कर रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले पटवारी ने उससे एक लाख रुपये की मांग की। इसके बाद वह 80 हजार और फिर 60 हजार रुपये पर आ गया। इसके बाद 40 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। इधर, कृष्ण चंद ने इसकी शिकायत विजिलेंस में की। विजिलेंस ने मामला दर्ज कर एसएसपी निशा नथियाल के निर्देश पर डीएसपी जुल्फकार अहमद की अगुवाई में टीम बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर को रुपयों का देना तय हुआ। कृष्ण चंद ने बताया कि उसने पटवारी से कहा कि वह चालीस हजार रुपये एकसाथ नहीं दे सकता। इसलिए वह दो किश्तों में देगा। कृष्ण चंद ने पटवारी को बीस हजार रुपये दिए।

पटवारी ने स्कूटर नंबर जेके 02बीए 7457 की डिक्की में वह रुपये रख लिए।

दिलचस्प यह है कि पटवारी किसी और का स्कूटर लेकर आया था। विजिलेंस की टीम ने पटवारी को बलोड़ पहुंचते ही दबोच लिया। वहां सड़क के किनारे ही चार घंटों तक चली जरूरी कार्रवाई के बाद पटवारी को टीम अपने साथ ले गई। विजिलेंस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed