फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   party leaders meat sonia

सोनिया से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

Mon, 20 Apr 2015 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू Updated Mon, 20 Apr 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
party leaders meat sonia

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के प्रधान गुलाम अहमद मीर की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल सोनिया गांधी से मिला।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और प्रभारी अंबिका सोनी से नई दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें रियासत की सियासी परिदृश्य की जानकारी दी।

मीर ने राहुल गांधी को रियासत में कांग्रेस की गतिविधियों की जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर में भी किसानों को पेश आ रही समस्याओं खासतौर से हाल ही में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी दी। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सोनिया गांधी, गुलाम नबी आजाद और अंबिका सोनी से मुलाकात कर केंद्रीय नेतृत्व को रियासत के परिदृश्य और पार्टी गतिविधियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उपप्रधान शाम लाल शर्मा, विधायक दल के नेता रिगजिन जोरा, उपप्रधान रमण भल्ला, एमएलसी गुलाम नबी मोंगा, विधायक गुलाम मोहम्मद सरूरी, विधायक हाजी अब्दुल रशीद डार, मोहम्मद अनवर भट्ट, कांता भान, मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा, महासचिव एवं विधायक मोहम्मद अमीन भट्ट, विक्रम मल्होत्रा, डा. मनोहर लाल, मंजीत सिंह, युवा कांग्रेस के प्रधान प्रणव शगोत्रा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed