{"_id":"e04204eb8f755022f4403c43d589399a","slug":"panthers-to-ration-display-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन के लिए पैंथर्स का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन के लिए पैंथर्स का प्रदर्शन
अमर उजाला/ब्यूरो, जम्मू
Updated Thu, 07 May 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
सरकारी राशन के लिए नेशनल पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता उपजिले में खाद्य व आपूर्ति विभाग द्वारा हर माह राशन की आपूर्ति नहीं करने पर सरकार व विभाग की गलत नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त कर रहे थे।
नेशनल पैंथर्स पार्टी नेता शाम गोरखा की अगुवाई में पार्टी के कार्यकर्ताओं व लोगों ने आरएस पुरा खाद्य तहसील अधिकारी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
पैंथर्स पार्टी के नेता शाम लाल गोरखा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आज भी वर्ष 2001 की जनगणना के आधार पर राशन मुहैया करवाया जा रहा है और वो भी राशन कार्ड के आधार पर, जो सभी परिवारों को नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
सरकार द्वारा प्रति परिवार को राशन कार्ड के मुताबिक 35 किलो राशन मुहैया करवाए जाने का प्रावधान है, पर हालत यह है कि न तो हर माह राशन मिल रहा है और न ही तय की गई सीमा के मुताबिक।
शाम गोरखा ने कहा कि अगर लोगाें को हर माह तय की गई सीमा के मुताबिक राशन नहीं मुहैया करवाया गया तो नेशनल पैंथर्स पार्टी द्वारा जिले स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके लिए सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार हाेंगी।
इस दौरान सीमा देवी, प्रक ाशे देवी, नंदलाल, जगदीश राज, मुंशी राम, राजेंद्र शर्मा आदि ने कहा कि भाजपा व पीडीपी की गठबंधन सरकार लोगाें से किए वादे पूरे नहीं कर रही।
दिन ब दिन बढ़ रही महंगाई के चलते लोगाें का जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है और सरकार लोगों को हर महीने मिलने वाला राशन भी मुहैया नहीं करवा पा रही है।