फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Paired with faith lent Puuge

आस्था के साथ रखा पुुगे का व्रत

Fri, 09 Jan 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, रामगढ़ Updated Fri, 09 Jan 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Paired with faith lent Puuge

परिवार की सुख समृद्धि और बच्चों की दीर्घायु के लिए वीरवार को महिलाओं ने संकट हरण गणेश चतुर्थी (पुगे) का वृत श्रद्धा और आस्था के साथ रखा।

विज्ञापन


इस संबंध में आस्थावानों ने बताया कि हिंदू मान्यता के अनुसार महिलाएं पुत्र प्राप्ति के लिए गणेश चतुर्थी का व्रत रखतीं हैं।
महिलाओं ने दिनभर भगवान गणेश के मंदिरों में पूजा-अर्चना की।

कई महिलाओं ने सुबह सरगी खाई। दिन भर महिलाएं अर्घ्य देने की तैयारी में जुटी रही। अर्घ्य देने के लिए महिलाओं ने तिल, गुड़, गन्ना, मूली आदि की खरीददारी की।
विज्ञापन


दिनभर बिना पानी पिए व बिना कुछ खाए रात चन्द्र उदय पर भगवान चंद्र देव को अर्घ्य देकर व्रत की सफलता की कामना की।

इसके उपरांत गन्ने और मूली की पूजा करने के बाद माताओं ने बच्चों के हाथों में ढाई मुट्ठी पुगे सहित तिल, गुड़, गन्ना, मूली का दान करवाया।

महिलाओं ने सामान दान किया और व्रत का सामान ग्रहण किया। महिलाओं ने एक दो दिन पहले ही तिल, गुड़, गन्ना आदि की खरीददारी शुरू कर दी थी।

पुगे के व्रत को सर्दी के साथ भी जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि पुगे के व्रत के बाद सर्दी भी कम हो जाती है।
बच्चों की अधिक उम्र के लिए रखा।

बच्चों की माताओं ने वीरवार को संतान की अधिक आयु और बेहतर स्वास्थ्य के लिए संकट चौथ का व्रत रखा। इसके तहत महिलाओं ने सुबह सादा भोजन करने के बाद दिनभर बिना अन्न जल के उपवास रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को भगवान गणेश जी की पूजा कर गुड़ और तिल का प्रसाद बनाकर चांद को अर्घ्य देकर भोग लगाने के बाद अन्नजल ग्रहण किया।

गांव के मंदिर में गन्ना व मूली के साथ तिली और गुड़ को मिलाकर पूजा करते हुए महिलाओं ने सकंट चौथ व्रत पूरा किया।

बुजुर्ग चंचला देवी, सुमित्रा देवी, शुकतंला देवी का कहना है कि सर्दियाें से सकंट चौथ व्रत की प्रथा चल रही है जिसे उतर भारत के राज्यों में माताएं अपने बच्चों की दीर्घ आयु के लिए उपवास रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed