{"_id":"dc21caf7159d77d803d5aece733755ec","slug":"one-injured-in-road-accident-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 11 Jan 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को नरवाल इलाके में एक बेकाबू ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार चट्ठा निवासी नानक सिंह (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां से जीएमसी रेफर कर दिया गया। इसके अलावा अलग-अलग सड़क हादसों में आठ साल की बच्ची सहित सात लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
दूसरा हादसा नवाबाद थाना अंतर्गत ज्यूल चौक पर हुआ। यहां एक स्कूटर की टक्कर से तालाब तिल्लो निवासी बिलाल (25) घायल हो गया। तीसरे हादसे में प्रेम नगर इलाके में एक कार ने इलाके में रहने वाली अक्षिता (8) को टक्कर मारकर घायल कर दिया। चौथा हादसा रायपुर सतवारी के इलाके में हुआ।
विज्ञापन
यहां मोटरसाइकिल ने इलाका निवासी मदन लाल (45) को टक्कर मार दी। पहले उन्हें गांधीनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां से जीएमसी रेफर कर दिया गया।
पांचवें हादसे में नगरोटा थाना अंतर्गत बाईपास नगरोटा में कार ने इलाका निवासी शमीमा (26) को टक्कर मारकर घायल कर दिया। छठे हादसे में बाइक की टक्कर से डोगरा हाल निवासी कश्मीरा (65) घायल हो गई। अकलपुर में स्कूटी स्लिप होने से प्रिया (20) घायल हो गई।
विज्ञापन