{"_id":"3a6bc084c241529b41c9ead6d196abfa","slug":"one-died-in-accident-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Mon, 20 Apr 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंजवानी-बिश्नाह मार्ग पर सियोड़ा के पास एक मेटाडोर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बख्शी कालोनी के पास हुए हादसे में तेज रफ्तार मेटाडोर के चालक ने पुलिस नाका तोड़ते हुए बाइक सवार राकेश कुमार (25, निवासी कठुआ) को टक्कर मारी।
विज्ञापन
इससे बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। राकेश को गंभीर हालत में बिश्नाह अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरो ने उसे जीएमसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जम्मू ले जाने के क्रम में राकेश कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जीएमसी के डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी मार्चरी में रखवाया है। बिश्नाह पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मेटाडोर (जेके02एबी 1785) को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
टिकरी के पास एक कार और बाइक की टक्कर में एक युवक जख्मी हो गया। शहीदी चौक निवासी मार्टिन (26) को पहले उधमपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। बठिंडी में हुए सड़क हादसे में 18 वर्षीय गफ्फार जख्मी हो गया। उसे भी परिवार वालों ने जीएमसी में भर्ती करवाया।
उस्ताद मोहल्ला इलाके में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। 50 वर्षीय अनिल कुमार को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। महेशपुरा चौक में एक बाइक की टक्कर से 22 वर्षीय विजय कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया।