{"_id":"26dce9ff519289c0a81f920b1b6e46e3","slug":"one-daed-in-road-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से हवलदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से हवलदार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Mon, 15 Dec 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजबाग के पास हरियाणा रोडवेज की बस ने नाका पर तैनात एक हेड कांस्टेबल को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पुलिसकर्मी को उसके साथ नाके पर तैनात अन्य दो साथियों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिजनों को सूचित करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। मृतक के पैतृक गांव चंदवा में उसका पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तड़के सुबह करीब पांच बजे राजबाग पुलिस ने हाइवे पर नाका लगा रखा था। इसी बीच एक हरियाणा रोडवेज की बस (एचआर38पी-1515) जम्मू से पठानकोट की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
नाके पर वाहन चालक ने अन्य गाड़ियों को खड़ा देखा तो बस को गलत दिशा की ओर ले गया। इसी बीच नाके पर तैनात तरसेम लाल और उसके साथियों ने बस को रोकने का प्रयास किया। लेकिन बस ने तरसेम लाल पुत्र हंसराज निवासी चंदवा हीरानगर को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
इससे उसकी मौत हो गई। पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल तो पहुंचाया गया, लेकिन डाक्टरों द्वारा उसे दिए जा रहे उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने बस को जब्त करते हुए उसके चालक रमेश कुमार को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटना के मामले पर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।