फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one daed in road accident

सड़क हादसों में एक की मौत

Wed, 19 Nov 2014 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Wed, 19 Nov 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
one daed in road accident

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग और संपर्क मार्ग सुंजवां पर हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि शव का पोस्टमार्टम कर घर वालों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामलों को दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार एक हादसा सोमवार देर शाम नेशनल हाइवे पर बरनोटी के पास हुआ। इसमें बाइक जेके08डी-7424 पर सवार पवन कुमार निवासी तारानगर को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे पीसीआर वाहन के द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया लेकिन हालत में सुधार न होेने पर उसे जम्मू रेफर कर दिया लेकिन पवन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कर घर वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सुजवां संपर्क मार्ग पर विक्की पर सवार किशनचंद (38) निवासी कालीबड़ी को आटो जेके21-7751 ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण उसे गंभीर चोटें आई और उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। घायल की हालत अब स्थिर है और डाक्टरों ने उसे शाम को छुट्टी भी दे दी। वहीं पुलिस ने दोनों हादसों के मामलों को दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed