{"_id":"e0da996ec76a8607d4af1818eb397258","slug":"one-daed-in-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में करंट लगने से एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री में करंट लगने से एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बाड़ी ब्राह्मणा
Updated Sun, 09 Nov 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करते समय एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। हादसे में मूलरूप से देवां, उत्तर प्रदेश मौजूदा बाड़ी ब्राह्मणा निवासी शभजीत (30) की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शभजीत बाड़ी ब्राह्मणा स्थित एक फैक्ट्री में पिछले कई वर्षों से काम कर रहा था। शनिवार की सुबह करीब दस बजे जब वह रोजाना की तरह काम में लगा था कि तभी लोहे का सरिया ऊपर जा रही 11 केवी के तार से अचानक छू गया और करंट की चपेट में आ गया और वह बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन
शभजीत बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। साथी उसे तुरंत ईएसआई अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह भेज दिया।
विज्ञापन